गीता का संदेश जितना सार्थक हजारों वर्ष पूर्व था उतना आज भी है: शिक्षा मंत्री
punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:50 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रंदीप): शिक्षा व पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि गीता का संदेश जितना सार्थक हजारों वर्ष पूर्व था आज भी उतना ही सार्थक है। किसान आंदोलन के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,लेकिन कानूनन गंभीर अपराध के मुकदमे वापस नहीं लिए जा सकते है।पाठ्यक्रम में गीता को शामिल करने की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि गीता जयंती समारोह में भाग लेने आए शिक्षा व पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने कहा कि आज गीता जयंती उत्सव की शुरुआत हुई जोकि हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस अवसर पर आए है व समापन अवसर पर देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र आएंगी, गीता जयंती उत्सव को प्रयास व विस्तार करके अंतरराष्ट्रीय उत्सव बना दिया गया है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक गीता का संदेश जितना सार्थक हजारों वर्ष पूर्व था आज भी उतना ही सार्थक है विभिन्न मत संप्रदायों के लोगों ने गीता की प्रशंसा की है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)