मां ही निकली मासूम की हत्यारिन; पति करता था शक, खुंदक में आकर बेरहमी से की बच्चे की हत्या

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 12:05 PM (IST)

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बीते कुछ दिनों पहले एक महीने के बच्चे की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चे की मां ने उसकी हत्या की है। कोमल ने इस बात का खुलासा पुलिस पूछताछ में किया।

कोमल ने बताया कि उसका पति उसे अपना खून नहीं मान रहा था। जिस वजह से उसने अपने बच्चे का ब्लेड गला काट दिया। बच्चा इससे नहीं मरा तो उसे जमीन पर पटक कर मौत के घात उतार दिया। इसके बाद उसके शव को गठरी में बांध दिया। पुलिस ने इस कलयुगी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है।

वहीं कोमल को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। वो कह रही है कि उसने गुस्से में इतना बड़ा कदम उठा लिया। उसके बेटे का कोई कसूर नहीं था। वो अपने किए पर भगवान और बच्चे से क्षमा मांग रही है।

PunjabKesari

2 अप्रैल को दिया था जन्म

जानकारी के मुताबिक दो मार्च को कोमल ने नागरिक अस्पताल में लड़के को जन्म दिया था। आठ महीने में डिलीवरी होने के कारण बच्चा कमजोर था, इसलिए उसे निक्कू वार्ड में रखा गया। 24 मार्च को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिली और वो उसे लेकर घर चले गए। लेकिन बच्चे को अपनाने और ताने मारने का सिलसिला कम नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार कोमल इस बात से बहुत गुस्सा थी।

1 अप्रैल को दिया वारदात को अंजाम

जिसके बाद 1 अप्रैल की रात जब वो पति और बेटे के साथ कमरे में सो रही थी तो वह आधी रात को उठी। उसने ब्लेड से एक माह के बच्चे का गला काट दिया। लेकिन बच्चा इससे भी नहीं मरा तो उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद उसे कपड़े की गठरी में बांध कर रख दिया। दो अप्रैल को सुमित उठा तो उसे बच्चा मृत मिला। परिजनों ने उसे श्मशान घाट में दफना दिया था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static