फरीदाबाद में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, डॉ. विनय गुप्ता ने सभी अस्पतालों के लिए जारी किए आदेश

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 06:50 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): शहर में  लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में पिछले 7 दिन पहले, जहां स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 12 मरीजों की जानकारी हासिल की गई थी। उसके बाद अब लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में फरीदाबाद के सिविल सर्जन डॉक्टर विनय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों को आदेश जारी किए गए हैं कि सरकारी अस्पताल के अंदर डेंगू के मरीजों के टेस्ट फ्री किया जा रहे हैं। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी 600 रुपए में टेस्ट करने की निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई भी प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट लैब 600 रुपए से अधिक चार्ज करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें कि फरीदाबाद में डेंगू के मद्देनजर करीब 2000 लोगों को नोटिस देने का काम स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया है जिनके घरों के आसपास या फिर घरों के अंदर लगे कूलर के अंदर गंदा पानी जमा था। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद नगर निगम के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने और दवाई छिड़कने से लेकर साफ सफाई रखने की जिम्मेदारी भी लगाई गई है। फरीदाबाद की सिविल सर्जन डॉक्टर विनय गुप्ता का कहना है कि फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में अलग से एक वार्ड बनाया गया है। जिसमें डेंगू से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फरीदाबाद में डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 

                    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static