विदेशी सिम का प्रयोग करता था संपत, हर दस दिन में बदलता था नंबर

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 12:59 PM (IST)

रोहतक: गैंगस्टर संपत नेहरा के हैदराबाद से गिरफ्तार होेने के बाद इस बात का खुलासा हुअा है कि  वे विदेशी फोन नंबरों का प्रयोग करता था। खास बात यह थी किकि पकड़े जडाने के डर से संपत हर दसवें दिन नंबर बदल देता था। हरियाणा रके अलावा चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब के लोग लगातार संपत के संपर्क में थे। 

पुलिस ने एेसे ही लोगों का ब्यौरा तैयार कराना शुरु कर दिया है। गैंगस्टर संपत नेहरा पिछले काफी समय से हरियाणा से लेकर चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना था। विभिन्न राज्यों की पुलिस संपत को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों की खाक छान  रही थी मगर सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी। 

एसअाईटी हरियाणा ने संपत को हैैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसअाईटी  पुलिस पूछताछ में संपत नेहरा ने कई खुलासे किए हैं। एसअाटी सूत्रों ने बताया कि भारत की बजाए विदेशी नंबरों का प्रयोग करता था। वे फेसबुक पर बनाए एकाउंट के जरीए भी लोगों से चैट करता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static