यमुनानगर में धान घोटाले के मामले ने पकड़ा तूल, किसानों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 02:19 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में धान घोटाले का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। एक बार फिर धान घोटाले की आग सुलग उठी है। धान घोटाले को लेकर भारतीय किसान यूनियन लगातार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। यमुनानगर में अनाज मंडी में आज प्रदर्शन के बाद किसान यूनियन के नेता संजू गुंदियाना ने कहा कि हरियाणा में बहुत बड़ा धान घोटाला हुआ। फर्जी गेट पास काटे गए, 38 मंडी सचिवों को चार्ज शीट किया गया। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह यमुनानगर में भी लगभग 100 करोड़ के धान घोटाले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई, एक गिरफ्तारी हुई। लेकिन किसी अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में फर्जी गेट पास काटे गए, फर्जी खरीद की गई, जिसमें अधिकारियों के हस्ताक्षर होंगे, जिम्मेवारी होगी, लेकिन किसी भी अधिकारी के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

समस्या का समाधान जल्द न होने पर होगा बड़ा प्रदर्शन 

PunjabKesari

संजू गुंदियाना ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में यह कार्रवाई रोकी गई है। इसके खिलाफ 16 जनवरी को यमुनानगर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी का नेतृत्व हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह 23 मार्च को प्रदेश स्तरीय एक विशाल सभा पिपली में की जाएगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static