लोकप्रियता से भाजपा का बिगड़ा हाजमा, बदले की भावना से कर रही है कार्रवाई: हुड्डा

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2017 - 03:21 PM (IST)

भिवानी (पंकेस):सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लोकप्रियता से भाजपा का हाजमा पूरी तरह से बिगड़ गया है। उनकी लोकप्रियता भाजपा के नेताओं को हजम नहीं हो रही। बौखलाहट में भाजपा पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुुड्डा की छवि खराब करने के लिए झूठे मुकद्दमे दर्ज करवा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्य करवाने में असफल रही है। भ्रष्टाचार की बात हो या विकास की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

यह बात उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ता धीरज अखरिया के बड़े भाई सतीश अखरिया के निधन पर शोक जताने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 2 वर्ष बाद चुनाव होंगे और झूठे वायदों के दम पर सत्ता में आई भाजपा को जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है किसानों सहित हर वर्ग की कट्टर दुश्मन है। गेहूं खरीद के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। किसानों की आलू  व पापुलर की फ सलों के रेट पिट गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static