Railway की कमाई की ‘एक्सप्रेस’ दौड़ी तेज, अंबाला मंडल ने रचा नया रिकॉर्ड...
punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 01:24 PM (IST)

डेस्क: उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने सितंबर 2025 में टिकट जांच अभियान के जरिए कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। मंडल ने 2,88,37,375 रुपए (करीब 2.88 करोड़) की शानदार आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष सितंबर 2024 की 1.93 करोड़ रुपए से करीब 49.20 प्रतिशत अधिक है। यह नतीजा न केवल सख्त जांच व्यवस्था का, बल्कि यात्रियों में बढ़ती जिम्मेदारी का भी सबूत है।
सितंबर 2025 तक मंडल की संचयी आय 23.47 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वर्ष की 19.20 करोड़ रुपए की तुलना में 22.27 प्रतिशत ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि यह वृद्धि रेलवे स्टाफ की सतत मेहनत और यात्रियों में जागरूकता का परिणाम है।
जांच में आए ये आंकड़े
- बिना टिकट यात्रा : 31,598 मामले, आय 1,98,69,912 रुपए।
- अनियमित यात्रा : 19,916 मामले, आय 87,88,165 रुपए।
- कूड़ा-कचरा फैलाने : 741 मामले, आय 1,55,885 रुपए।
- धूम्रपान करने: 49 मामले, आय 9,800 रुपए।
- बिना बुक किए सामान: 23 मामले, आय 13,613 रुपए।