9 दिसंबर को होने वाली रैली अगली सरकार बनाने का ट्रेलर होगा: डिप्टी सीएम

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 12:54 AM (IST)

रोहतक(दीपक): डिप्टी सीएम ने कहा कि 9 दिसबंर की रैली अगली सरकार बनाने का ट्रेलर होगा। जिसमें शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे रोहतक पहुंचे और सर्किट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना पड़ेगा और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता उस स्थापना दिवस की रैली में पहुंचे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएम के छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इसके बारे में सीएम मनोहर लाल से बात की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्र उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन से संतुष्ट नजर आए।   

उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले वह कांग्रेस पार्टी को संभाल ले। उसके बाद सरकार बनाने के लिए सोचे। कांग्रेस पार्टी टूटी जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिन पायलट को गद्दार की कहा जाना इसका उदाहरण है। हरियाणा में भी किरण चौधरी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बीच ठनी हुई है। राहुल गांधी को सद्दाम हुसैन कहे जाने के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की वेशभूषा से इस तरह बयान देना गलत है। वह इसके पक्ष में नहीं है।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन जनहित के काम करने में लगा हुआ है। किसानों के लिए हर बेहतर काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। गेहूं और धान की खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी गई है। गठबंधन का जो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम था उसमें से ज्यादातर बातें पूरी हो चुकी हैं और जो बचे हुए काम है वह भी आने वाले समय में पूरे हो जाएंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static