नारियल पानी बेचने वाले ने दुकान पर लगाया भगवा झंडा, मचा घमासान

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 08:48 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): शहर में एक नारियल पानी बेचने वाले ने अपनी दुकान पर भगवा झंडा लगा लिया। इससे अन्य संप्रदाय के नारियल पानी बेचने वालों को दिक्कत हुई। उन्होंने भगवा वाले दुकानदार को धमकाया। विवाद बढ़ गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार एनआईटी पांच में दयानंद कॉलेज के पास एक व्यक्ति की दुकान है। वह अपनी दुकान पर नारियल पानी बेचता है। उसने पिछले दिनों अपनी दुकान पर भगवा झंडा लगा लिया। ऐसा करने से उसकी दुकान की सेल बढ़ गई। उसी दुकान के पास फुटपाथ पर तीन अन्य नारियल पानी बेचने वाले फड़ लगाते हैं। उन्हें इससे एतराज हुआ। इन लोगों ने बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर भगवा लगाने वाले व्यक्ति को धमकाया। वह भगवा न हटाने पर अड़ गया। व्यक्ति ने यह बात अन्य लोगों को बताई। तो रविवार को कई हिंदू और सामाजिक संगठन भगवा वाले के समर्थन में उतर आए हैं।

भगवा वाले का कहना है कि अन्य संप्रदाय के लोग उसे धमका रहे हैं। जबकि उसकी दुकान वैध और वे लोग अवैध रूप से फुटपाथ पर नारियल पानी बेच रहे हैं। रविवार को जब संगठन के लोग भगवा वाले के समर्थन में पहुंचे, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति सामान्य की।

सूत्रों के मुताबिक शहर में लगभग नारियल पानी के 150-200 विक्रेता हैं। इनमें से अधिकांश बरेली के रहने वाले हैं। ये लोग फुटपाथ पर नारियल पानी बेचने के लिए कुछ विभागों के कर्मचारियों और दबंगों को मंथली भी देते हैं। कई इलाकों में ये दबंग मंथली लेकर उन्हें पुलिस और नगर निगम का संरक्षण भी दिलवाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static