एंबुलेंस की मनमानी पर लगेगी रोक: डायल करिए 108 नंबर मिलेगी निशुल्क एंबुलेंस सेवा

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 11:07 PM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): यह खबर कोरोना संक्रमित एवं उनके परिजनों के अलावा आम लोगों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। एंबुलेंस द्वारा मनमाने रेट वसूलने से लोग परेशान थे। प्रशासन ने रेट तय कर दिए बावजूद एंबुलेंस की लूट जारी है। इसी बीच यह खबर सुकून देने वाली आई है। 

प्रदेश की तर्ज पर अब पुलिस की ओर से रेवाड़ी को चार एंबुलेंस मिली हैं। इन एंबुलेंस के लिए आप 108 नंबर डायल करो और इसके बाद यह एंबुलेंस निशुल्क आपको हॉस्पिटल या घर पहुंचाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने इमरजेंसी सेवा के लिए इनोवा गाडिय़ां खरीदी थीं। इनमें से चार गाडिय़ां रेवाड़ी जिले को मिली हैं। 

एसपी अभिषेक जोरवाल ने एंबुलेंस स्टॉफ को कोविड-19  गाइड लाइन का पालन करते हुए मदद करने की सलाह दी है। 24 घंटे यह एंबुलेंस लोगों के लिए उपलब्ध होंगी। हालांकि इनके संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निभाएंगे। विपदा के इस समय में पुलिस की यह पहल निश्चित रूप से लोगों के लिए किसी मरहम से कम नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static