नहीं रहे BJP सांसद रतन लाल कटारिया, PM मोदी व सीएम खट्टर समेत इन नेताओं ने जताया दु:ख...जानें किसने क्या कहा

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 11:18 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से निकलेगी। दोपहर में ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। हरियाणा के इस दिग्गज नेता के यूं चले जाने से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई है। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत इन नेताओं ने दु:ख जताया है। पढ़िए किसने क्या कहा-

 

 

सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निवास स्थान पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बँधाया।

ॐ शांति! pic.twitter.com/PsyiZ3yIcO

— Manohar Lal (@mlkhattar) May 18, 2023


सीएम मनोहर ने ट्वीट कर जताया दुःख

 

रतन लाल कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

 

Pained by the passing away of MP and former Minister Shri Rattan Lal Kataria Ji. He will be remembered for his rich contribution towards public service and social justice. He played a key role in strengthening BJP in Haryana. Condolences to his family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/57sZBLIYMb

— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2023


PM मोदी ने जताया शोक

 

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।'

 

अंबाला से बीजेपी सांसद , हरियाणा के वरिष्ठ नेता श्री रतनलाल कटारिया जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं।प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है।

भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/fAxKdwodEY

— Dushyant Chautala (@Dchautala) May 18, 2023


डिप्टी सीएम ने भी किया ट्वीट

 


वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी ट्वीट किया कि अंबाला से बीजेपी सांसद व हरियाणा के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं। प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

अम्बाला के लोकसभा सांसद श्री रतनलाल कटारिया जी के निधन का बहुत दुख है । वह भाजपा के एक कद्दावर नेता थे । उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है ।

— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 18, 2023


अनिल विज ने भी जताया दुःख

हरियाणा के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि अम्बाला के लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया जी के निधन का बहुत दु:ख है। वह भाजपा के एक कद्दावर नेता थे। उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)           

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static