​​​​​​​शाहाबाद गया था परिवार, पीछे से सोने-चांदी के गहने और 50 हजार ले उड़े चोर

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 04:09 PM (IST)

अंबाला : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां अंबाला जिले में चोर ने बंद पड़े घर में सेंध लगा लाखों के गहने व हजारों रुपए की नकदी उड़ा ले गए। बताया जा रहा है कि परिवार किसी काम से शाहाबाद गया हुआ था जब वह वापस लौटा तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए।  

शिकायतकर्ता राज कुमार ने बताया कि उसके घर पर पिछले 2 महीने से राजमिस्त्री लगे हुए हैं। वीरवार दोपहर 1 बजे मिस्त्री और मजदूर खाना खाने अपने घर चले गए। वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से शाहाबाद चला गया। दोपहर बाद मिस्त्री की कॉल आई थी। उन्होंने मिस्त्री को छुट्‌टी करने के लिए बोल दिया था। वह शाम साढ़े 4 बजे अपने घर पहुंचे। ताला खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसमें से सोने की 4 अंगूठी, 2 चेन, सोने का एक कड़ा, चांदी की 2 पाजेब गायब मिली। राजकुमार ने बताया कि घर से 8 तोले सोना और 10 तोले चांदी चोरी हुई है। शातिर चोर 50 हजार रुपए कैश और घर में लगे सीसीटीवी कैमरा तक ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static