पानीपत से भाकियू प्रदेश अध्यक्ष चढ़ूनी की अगुवाई में हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 03:11 PM (IST)

पानीपत (सचिन): कोरोना के दूसरे चरण के धीमा होते ही किसानों ने फिर से हुंकार भरनी शुरू कर दी है। वीरवार को हजारों की संख्या में पानीपत टोल प्लाजा पर किसान एकत्रित हुए। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष चढ़ूनी की अगुवाई में किसानों ने दिल्ली कूच किया। दिल्ली कूच में सिख निहंग घोड़ों पर सवार होकर निकले। पानीपत पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। थोड़ा धीमा पड़ा आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ गया। किसानों में भारी उत्साह देखा गया।

पानीपत पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा हमने सरकार के समक्ष कोई नई मांग नहीं रखी है, हमारी मांगे वहीं हैं जो पहले थी। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि सरकार बताए कि इन कानूनों से किसानों को क्या फायदा ? ये कृषि कानून नही, कृषि व्यापार है। इससे किसानों का नहीं बल्कि पूंजीपतियों को फायदा है। सरकार हमें 11 मीटिंगों में नहीं समझा पाई की इन कानूनों का क्या लाभ है। 

सरकार मीडिया के माध्यम से देश को बताए। इन कानूनों से किसानों को क्या फायदा है। खरीफ की फसलों का मूल्य बढ़ाने पर बोले ये तो ऊंट के मुंह मे जीरा का काम किया गया। बढ़ा हुआ मूल्य तीन फीसदी भी नहीं बनता। करोना काल किसानों ने देश को बचाया। वरना देश की अर्थव्यवस्था ओंधे मुँह जाती।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static