साइबर ठगी के मास्टरमाइंड बन रहे बैंक अधिकारी !

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 04:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): लोगों के साथ हो रही साइबर ठगी में अब बैंक अधिकारियों की भूमिका भी मिलने लगी है। पुलिस की मानें तो साइबर ठगी की नींव ही अब बैंक अधिकारी रखने लगे हैं। इसका खुलासा हाल ही में गिरफ्तार हुए तीन साइबर ठगों ने किया है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक बैंक मैनेजर है तो दूसरा बैंक में सेल्स मैनेजर है। वहीं, तीसरा साथी भी बैंक में ही कार्यरत है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी उस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी करने में कामयाब नहीं हुई है जो लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पकड़े यह आरोपी वह है जो लोगों से ठगी हुई राशि को लेने के लिए साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

एसीपी प्रियांशु दिवान ने बताया कि अप्रैल 2023 में एक व्यक्ति को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और उसके द्वारा फेडेक्स के माध्यम से भेजे गए पार्सल में अवैध सामान होने की बात कहकर उन्हें डराया गया और उनसे करीब 9 लाख 52 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसकी शिकायत जब साइबर थाना ईस्ट पुलिस को दी गई तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने इन तीन आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद मुकीम यस बैंक की लाजपत नगर दिल्ली ब्रांच में मैनेजर हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदार का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खुलवाया था। मोहम्मद मुकीम के कहने पर सेल्स मैनेजर रोशन कुमार व बैंक कर्मचारी अनिकेश ने यह खाता खोला था। इस खाते को खोलने की ऐवज में 2 लाख रुपए लिए गए थे। 

 

 

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही बैंक के आला अधिकारियों से इन तीनों के कार्यकाल के दौरान खोले गए बैंक खातों की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही इन बैंक खातों में हुई ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static