द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, दो घटनाओं में पलटी तीन कारें

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 09:19 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान को आफत में डाल दिया। द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन गाड़ियां पलट गई। इन घटनाओं में कार में सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर भी बीच में ही फंस गए थे जिन्हें लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों ही घटनाएं बिजवासन टोल प्लाजा के पास हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक लेन बदलने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर टोल लेन के बीचों-बीच पलट गई। मौके पर मौजूद टोलकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

दूसरी घटना में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीछे वाली कार कई फीट तक घिसटने के बाद सड़क पर पलट गई। वायरल वीडियो फुटेज में कार पलटते हुए कई चक्कर लगाते दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि एयरबैग और सीट बेल्ट के कारण दोनों वाहनों के चालकों की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static