Kurukshetra में तेज रफ्तार का कहर: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 10 वाहनों को रौंदा, गुरुकुल की दीवार तोड़ अंदर घुसी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 12:57 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कुरुक्षेत्र में ढांड रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया है। ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू हो गई और लगभग 10 बाइक, स्कूटीयो व गन्ने की रेहड़ी को टक्कर मारकर सीधे गुरुकुल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई,एक महिला और एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए है।

दीवार तोड़ने से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाहर खड़ी करीब 10 से 12 बाइक और स्कूटी को बुरी तरह कुचल दिया। सभी वाहन गुरुकुल स्टाफ के बताए जा रहे हैं, जो रोजाना यहां पार्क किए जाते थे।

PunjabKesari
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली ढांड की तरफ से तेज स्पीड में आ रही थी और सीधे गुरुकुल की दीवार में जा घुसे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा टूट गया और ट्रेक्टर ट्रॉली अंदर तक पहुंच गई।

एक महिला और एक व्यक्ति हुआ गंभीर घायल

गन्ने की रेहड़ी का संचालन और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिनका इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। व्यक्ति के सिर पर और महिला की टांगों के पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि महिला गन्ने की रेहडी पर गन्ने का जूस पी रही थी।

PunjabKesari
चालक मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static