रोजाना 12 घंटे के लिए बंद रहेगा मानेसर हाइवे, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 09:13 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) से गुजरने वाले भारी वाहन के मालिकों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन मानेसर फ्लाईओवर 0के काम को बिना किसी बाधा के तेजी से पूरा करने जयपुर से दिल्ली की ओर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिदिन 12 घंटे का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए पुलिस ने एक विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान भी जारी किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा जारी आदेशों के अनुसार एनएच-48 हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय लोगों को बचाने और निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से करने के लिए पचगांव चौक केएमपी फ्लाईओवर से लेकर आईएमटी चौक मानेसर तक भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान इस प्रतिबंधित रूट के बीच किसी भी प्रकार के नए प्रवेश मार्ग पूरी तरह से रोक रहेगी।  यातायात पुलिस ने साफ किया है कि आम जनता से जुड़े आवश्यक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस रूट से एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, अर्धसैनिक बलों की गाड़ियां और आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी सरकारी वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के आने-जाने की अनुमति रहेगी।

 

पुलिस ने जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन चालकों से अपील की हैभारी वाहन जयपुर से आते समय पचगांव चौक से सीधे केएमपी एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे इसके बाद वे केएमपी के रास्ते पटौदी रोड और फर्रूखनगर रोड से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से या अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करके वाहन चालक अपने-अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static