कुरुक्षेत्र में NH-44 पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार...सड़क पर बिखरी लाशें; दंपति समेत तीन की मौके पर मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:17 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर हुए खौफनाक सड़क हादसे ने झकझोर कर रख दिया। यहां एक गाड़ी बेकाबू होकर डिवाडइर से टकरा गई। वहीं इस भयानक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में दंपति समेत तीन लोगों की जान चली गई। वहीं हादसे में दंपति का बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा थाना सदर थानेसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर हुआ है। मृतकों में बृजभूषण, उनकी पत्नी और एक शख्स शामिल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार अचानक डिवाडइर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार दंपति सहित तीन लोगों की जान चली गई। वहीं कार में उनके साथ मौजूद दंपति का बेटे तरुण को गंभीर चोटें लगी है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं इस दर्दनाक हादसे के मंजर को देख वहां मौजूद लोग सिहर उठे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static