पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने आए दो युवकों को पुलिस ने ऐसे किया काबू

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 08:43 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को एमडीएमए सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 21.64 ग्राम एमडीएमए, एक मोबाइल और 5900 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी केरल मूल के हैं और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करते थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

दरअसल, पुलिस ने गलेरिया मार्केट के निकट से एक आरोपी को 21.64 ग्राम एमडीएमए सहित काबू किया था। जिसकी पहचान केरल के जिला एर्नाकुलम निवासी हिरोश साबू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके आठ दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। जिसके बाद सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने हिरोश को अवैध एमडीएमए उपलब्ध कराने वाले आरोपी जेनपैक्ट चौक से काबू कर लिया। आरोपी व्यक्ति की पहचान अनंतकृष्णन निवासी तिरुवनंतपुरम (केरल) के रूप में हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static