गोहाना में पुलिस को चकमा देकर दो बाइक चोर फरार, दोनों को दोबारा किया गया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 10:16 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): सोनीपत जिले के गोहाना सिटी थाना पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जब जांच अधिकारी मौके पर ले जाकर जांच कर रहा था तो दोनों चोर उसे धक्के देकर फरार हो गए। घटना बुधवार की बताई जा रही है। उनके भागने के बाद पुलिस ने फिर तलाश शुरू की। दोनों को देर रात फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

मामले में गोहाना के एसीपी वीरेंद्र ने बताया कि गोहाना सिटी थाना पुलिस के द्वारा दो बाइक चोरी के मामले में अमित और अभिषेक को गिरफ्तार किया था। जब उनको कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया तो जांच अधिकारी को चकमा देकर दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद दोबारा हरियाणा पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोहाना सिटी थाना में  4 अगस्त को थाने में दर्ज बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी अभिषेक और अमित गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन का रिमांड पर लिया था। आरोपी अभिषेक 15 खटीक बस्ती गोहाना और अमित ईशापुर खेड़ी हाल गली नंबर 4 विष्णु नगर गोहाना का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस कस्टडी से दोनों आरोपियों के भागने के मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जिस किसी की लापरवाही सामने आएगी, उसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static