1 करोड़ का प्राॅपर्टी टैक्स भुगतान न करने पर रहेजा टावर-ए और जिंजर होटल सील

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 07:04 PM (IST)

 

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने प्राॅपर्टी टैक्स डिफाॅल्टरों के खिलाफ अपना विशेष अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को दो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। निगम की टैक्स विंग ने आईएमटी सेक्टर-2 स्थित रहेजा टावर-ए और उसी परिसर में संचालित जिंजर होटल पर सीलिंग की कार्रवाई की। इन दोनों प्रतिष्ठानों पर नगर निगम का एक करोड़ 11 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील करते हुए संबंधित प्रबंधन को बकाया टैक्स जमा करने के निर्देश दिए। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह ने बताया कि संपत्ति मालिकों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समय पर टैक्स जमा नहीं किए जाने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई।
 

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में बड़े प्राॅपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम का उद्देश्य सभी संपत्ति धारकों से समय पर टैक्स वसूली सुनिश्चित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। लोकेश यादव ने निगम क्षेत्र के सभी प्रॉपर्टी धारकों से समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के साथ कार्य कर रहा है। समय पर टैक्स जमा करें और दंडात्मक कार्रवाई से बचे। नियमों की अनदेखी करने वाले बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static