नूंह में 2 नशा तस्कर 1 करोड़ के चूरा पोस्त सहित काबू, राजस्थान से जा रहे थे दिल्ली

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 05:53 PM (IST)

नूंह : नूंह जिले में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके कब्जे से 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। तस्करों ने मादक पदार्थ को प्याज के कट्टों के नीचे छिपा रखा था।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दिल्ली-अलवर रोड पर गांव नसीरबास के पास नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही ड्राइवर और उसके साथ बैठा युवक भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अलवर जिले के भालपुर निवासी गुरदीप सिंह और नौगांव थाना क्षेत्र के मंडापुर निवासी सतपाल के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो ऊपर प्याज से भरे 45 कट्टे मिले। सभी कट्टों का वजन करने पर कुल 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static