Nuh Encounter: नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैरों में लगी गोली
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 11:23 AM (IST)
नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह में अपराध जांच शाखा और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में की गई। यह मुठभेड़ आज सुबह नूंह-तावड़ू रोड पर पहाड़ क्षेत्र में रिपीटर नाके के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो-तस्करों के पैरों में गोली लगी।
घायल आरोपियों की पहचान नफीस और मुबारिक निवासी घाटा के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो गोवंश और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। नूंह सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। फिलहाल इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)