बहादुरगढ़ में दो विवाहिता महिलाओं ने की आत्महत्या, 1 महिला थी 5 माह की गर्भवती

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 01:53 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में दो विवाहिता महिलाओं ने फंदा लगा जीवनलीला समाप्त कर ली। जहां एक मामले में सिलिगुड़ी की रहने वाली सरिता की शादी हिमांशु के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों बहादुरगढ़ की ईमली वाली गली में किराए पर रह रहे थे। हिमांशु को जुए और शराब की लत थी जिसके चलते वह सरिता को पैसों के लिए परेशान करता था। सरिता पांच माह की गर्भवती बताई जा रही थी। दहेज प्रताड़ना के चलते ही सरिता ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं दूसरे मामले में देवी कॉलोनी में पति के साथ रह रही रूबी ने भी फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। रूबी का पति भी उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करता था और पैसे लाने का दबाव डालता था। और इसी वजह से परेशान होकर रूबी ने फंदा लगा जान दे दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रूबी के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static