नारनौल से घर-घर कांग्रेस अभियान का उदयभान ने किया शुभारंभ, किरन चौधरी को लेकर दिया बड़ा बयान
punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 09:14 PM (IST)

नारनौल(भलेंद्र यादव): कांग्रेस पार्टी ने दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर पर बसे नारनौल से आज घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनावी मुद्दों को लेकर भी खुलकर बात की। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर दी जाने वाली सुविधाओं का भी बखान किया।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने नारनौल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज नारनौल से कांग्रेस पार्टी ने घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस की शुरुआत की है। इसका निर्णय पार्टी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में लिया था और कहा था कि 15 जनवरी से इसकी शुरुआत नारनौल से की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 100-100 गज के प्लॉट मुफ्त दिए जाएंगे, ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा तो वहीं पुरानी पेंशन बहाली योजना लागू करने की बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही।
उदयभान कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रम व योजनाओं के साथ लोगों के घर-घर तक पहुंचेगी और उन्हें बताएगी कि कांग्रेस पार्टी की क्या योजनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इन योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में सभी दसों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी और एक बार फिर से हरियाणा में कांग्रेस का परचम लहराएगा। कांग्रेस की आपसी फूट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर जो लोग मौजूद हैं। वह कांग्रेस पार्टी के हैं अगर किरण चौधरी के समर्थक यहां दिखाई नहीं दे रहे हैं तो कोई बड़ी बात नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किरण चौधरी कोई पार्टी विरोधी काम करेगी तो उसके खिलाफ पार्टी एक्शन लेगी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।