विज के जनता दरबार में नहीं मिला इंसाफ, नवीन जयहिंद से मिलकर बेरोजगार युवकों ने लगाई गुहार

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 08:08 PM (IST)

रोहतक(दीपक) : प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में समस्या का समाधान न होने पर कुछ नौजवान आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के जनता दरबार में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अब विज के दरबार में लोगो को समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने बताया कि वे पहले अपनी MPHW पुरुष भर्ती की समस्या को  लेकर गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वे सीधा नवीन जयहिंद से मिलने पहुंचे और अपनी समस्या उनके सामने रखी।

 

PunjabKesari

 

MPHW भर्ती की समस्या लेकर नवीन जयहिंद के दरबार में पहुंचे थे युवा

 

नवीन जयहिंद के पास पहुंचे युवाओं ने कहा कि सरकार द्वारा 2014-15 के बाद से MPHW पुरुष भर्ती नहीं खोली गई है, जिस कारण सैंकड़ो युवा बेरोजगार घूम रहे है।  उनका आरोप है कि सरकार ने 2014-15 के बाद से  प्राइवेट कालेजों में MPHW की सीट तो बढ़ा दी है, लेकिन नौकरिया देने के नाम पर सरकार ने किनारा कर लिया है। यही वजह है कि सीईटी क्वालीफाई करने के बाद भी युवा नौकरी के लिए भटक रहे है। युवाओं का कहना है कि सीईटी के अंतर्गत हेल्थ डिपार्टमेंट की सभी नौकरियों को सुनिश्चित किया गया है, लेकिन MPHW पुरुष भर्ती के लिए इसमें कोई प्रावधान नहीं है।  

 

PunjabKesari

 

जयहिंद बोले- समस्या का समाधान नहीं तो जनता दरबार बंद कर दें विज

 

जयहिंद ने  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज  को चेतावनी देते हुए कहा है की या तो स्वास्थ्य मंत्री जल्द इन  बेरोजगार युवाओ की  समस्या का समाधान करें और इन्हे नौकरी दिलाई जाए या फिर खुद को गब्बर कहने वाले मंत्री अपना  जनता दरबार लगाना बंद कर दें।  जयहिंद ने कहा की डब्लयूएचओ के नियमानुसार  5 हजार की आबादी के ऊपर एक पुरुष MPHW भर्ती होना चाहिए, लेकिन हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने डब्लयूएचओ के नियमो की भी धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static