ससुराल जा रहे बाइक सवार भाईयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही एक की मौत दूसरा हुआ घायल

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 07:11 PM (IST)

पलवल(दिनेश): शहर के हसनपुर सड़क मार्ग पर बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

बता दें कि होडल के डाडका गांव निवासी दो भाई बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल उटावड़ का नगला यूपी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों हसनपुर मार्ग के पर खिरवी गांव के समीप पहुंचे तो उन्हें तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें 22 वर्षीय वसीम की मौत हो गई। जबकि उसका भाई रफ्तार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static