पराठे खाने आए स्कूटी सवार नवदंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत व 1 घायल

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 12:21 PM (IST)

सोनीपत : सोनीपत के गांव राई के पास एक हादसा हो गया जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे घायल अवस्था में पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्कूटी पर सवार होकर मुरथल ढाबे पर पराठे खाने आए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

सलीम ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई वसीम की शादी 28 जनवरी को दिल्ली के लालकुआं क्षेत्र के कटा शेख चांद कॉलोनी निवासी फलक के साथ हुई थी। वह दोनों शाम को पराठा खाने आए थे। वह पराठे खाकर स्कूटी से वापस दिल्ली लौट रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static