युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 10:07 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक फेज-एक में रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व पुलिस ने सोमवार को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे इस घिनौनी हरकत की जानकारी तब मिली, जब उसके दोस्तों ने फोन कर उसे सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने की सूचना दी। जब युवती ने खुद उन तस्वीरों को देखा, तो वह दंग रह गई। आरोपी ने उसकी असली तस्वीरों को एडिट कर (छेड़छाड़ कर) सोशल मीडिया पर फैलाया था।

 

शिकायत में युवती ने कहा कि इस घटना से समाज में उसकी छवि खराब हुई है और वह गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही है। उसने पुलिस से मांग की है कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन तस्वीरों को इंटरनेट से तुरंत हटवाया जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static