11 बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, नशे की लत पूरा करने के लिए वारदात को देता था अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 03:57 PM (IST)

जींद(अमनदीप पिलानिया): शहर की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस दौरान बाइक चोरी करने वाले 8वीं पास युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की गई 11 बाइकें बरामद हुई है। वह नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान जय भगवान निवासी गांव सुरबरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नरसिंह ने बताया पुलिस द्वारा वाहनों का चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान आरोपी को शक के आधार पर रोका गया और उससे कागजात भी मांगा गया,लेकिन उसके पास कुछ भी नहीं था। जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने बाइक चोरी करने की वारदात को कबूल किया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी नशे का आदी था। इसलिए बाइक चोरी की घटना अंजाम दे रहा था। उस पर विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।        

                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static