फरीदाबाद निगम के क्लर्क पर विजिलेंस की कार्यवाही, एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए हुआ गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 03:57 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल): विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फरीदाबाद नगर निगम के क्लर्क को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान योगेश के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। फिलहाल विजिलेंस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कल देर शाम, राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग में कार्यरत क्लर्क को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी योगेश के ऊपर अपने काम के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस की टीम आरोपी को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल विजिलेंस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static