नपा कार्यकारी अधिकारी सहित सेल्समैन को ACB ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 10:47 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा फरार और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष "पीछा करो" अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला नाम कृष्ण कुमार का है, जो तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल के पद पर तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत लेकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। उन्होंने नगर परिषद की एक कृषि भूमि को दस्तावेजों और पोर्टल पर हेरफेर कर रिहायशी प्लाट के रूप में दिखाया, ताकि उसे अवैध लाभ पहुंचाया जा सके।
दूसरी गिरफ्तारी ललित कुमार सेल्समैन की हुई है। ललित पर बीज वितरण में धांधली करने का गंभीर आरोप है। उन्होंने बीज वितरण रजिस्टर में छेड़खानी की और किसानों को वितरित किए जाने वाले बीजों के कट्टों की संख्या बदलकर उनका गबन कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।