सिरफिरे आशिक का कारनामा- गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए भेज दी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की ईमेल, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 04:17 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने और उसका इंटरव्यू रोकने के लिए सिरफिरे आशिक ने ऐसा कारनामा कर दिया कि अब वह जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। युवक ने ईमेल के जरिए बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। मामले में कार्रवाई करते हुए गुड़गांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले अनिकेत पाल (29) के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लंदन से LLM की पढ़ाई की हुई है। वर्तमान में आरोपी गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी के लीगल मामले देखता है। आरोपी का अपनी गर्लफ्रेंड से मनमुटाव चल रहा था तथा उसकी गर्लफ्रेंड डीएलएफ होराइजन सेंटर सेक्टर-43 की बिल्डिंग में एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाने वाली थी। वह इंटरव्यू नहीं दे पाए इसलिए आरोपी ने डीएलएफ होराइजन सेंटर की ईमेल आईडी ढूंढ कर उसमें बम होने की मेल भेजी थी ताकि वहां पर डर का माहौल हो जाए और उसकी गर्लफ्रेंड इंटरव्यू न दे पाए और गर्लफ्रेंड उससे मदद मांगे। वह इसका फायदा उठाकर गर्लफ्रेंड से मनमुटाव खत्म कर लेगा।

 

आपको बता दें कि कल सुशांत लोक थाना पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से DLF होराइजन बिल्डिंग सेक्टर-43 में बम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड को भेजकर जांच की गई। मामले में कंपनी के सिक्योरिटी पदाधिकारियों ने शिकायत देकर बताया कि द कॉर्पोरेट एज कंपनी के नाम से एक ईमेल सुबह सवा 9 बजे उन्हें मिला था जिसमें बिल्डिंग को कम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं, मामले में पुलिस ने ईमेल की जांच शुरू करते हुए उक्त आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के मोबाइल व अन्य डिवाइस को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आरोपी को कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static