फ्री शराब नहीं देने पर ठेका में घुसकर सेल्समैन को धुना, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 03:41 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर सवार युवक ने फ्री में शराब नही देने पर एक सेल्समैन के साथ मारपीट की। इस संबंध में सेक्टर-53 थाना में पीड़ित ने शिकायत दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के हिंसक व्यवहार और सार्वजनिक शांति के खतरे को देखते हुए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-31 निवासी रोनिक यादव के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर सवार युवक रविवार सुबह 4 बजे शराब ठेके के गेट पर पहुंचा। उसने शटर बंद होने पर अंदर सो रहे सेल्समैन को चिल्लाकर ठेका खोलने के लिए कहा। सेल्समैन ने टाइम का हवाला देकर ठेका खोलने से मना कर दिया। इसके बाद सुबह 7 बजे युवक दोबारा अपने साथी के साथ पहुंचा और सेल्समैन के साथ अंदर घुसकर मारपीट की। 

 

सेल्समैन विपिन सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के गांव दरियापुर का रहने वाला है। जब फ्री में शराब देने से मना किया तो आरोपी ने उसका कॉलर पकड़ लिया और गाल पर कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से चला गया। वहीं इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। 

 

यह पूरी घटना शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें युवक सेल्समैन को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। सेल्समैन का कहना है कि युवक सुबह करीब 7 बजे ठेके पर दोबारा आया। इस समय ठेके की साफ- सफाई चल रही थी। इस दौरान वो अंदर ही घुस गया और फ्री में शराब देने की डिमांड करने लगा। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static