पंजाब में पराली जलाने को लेकर केजरीवाल पर भड़के विज, बोले- मान सरकार बनने पर चुप हो गए AAP सुप्रीमो

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 03:32 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): पराली जलाने को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। मंत्री विज ने कहा कि केजरीवाल कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। आज तक यही उनका इतिहास रहा है। विज ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता है तो केजरीवाल हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की बात कहते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि पंजाब का धुंआ राजधानी में आ रहा है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद केजरीवाल ने एक बार भी पराली जलाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। गृह मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसा लगता है कि केजरीवाल की जुबान सुख गई है।

 

पराली जलाने को लेकर पिछले कई सालों से हो रहा विवाद

 

बता दें कि हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने को लेकर हर साल काफी विवाद होता है। राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का कारण पराली जलाने को बताया जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कई बार पराली जलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब पर दोषारोपण कर चुके हैं। वहीं पंजाब में आप की सरकार बनने पर गृह मंत्री ने आप को कटघरे में खड़ा करते हुए केजरीवाल से सवाल पूछे हैं। हालांकि देखना होगा कि इसे लेकर दिल्ली सरकार की ओर से क्या जवाब आता है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

दिल्ली के EX CM के हरियाणा में प्रचार करने पर बोले विज, पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाएं

''हमें उम्मीद है कि...'', हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले

Haryana Assembly Election: हरियाणा में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर, नहीं बन पा रही सहमति

राहुल गांधी ने अमेरिका में RSS व पीएम मोदी की तीखी टिप्पणी, भड़क गए अनिल विज

अभी नहीं टूटा AAP और कांग्रेस का गठबंधन...बातचीत जारी: सांसद राघव चड्ढा

हरियाणा चुनाव के पहले ‘आप’ को बड़ा झटका, AAP के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल भाजपा में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर कलायत शहर में बनेगी टाउनशिप: अनुराग ढांडा

''AAP'' ने हरियाणा में जारी की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिली टिकट

AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, अरविंद और सुनीता केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल

''दोनों दलों के अंदर भय है, दोनों भ्रष्टाचार...'', कांग्रेस- AAP गठबंधन पर CM सैनी का बड़ा दावा