विज के आदेश, बोले- विदेश में फंसी हरियाणा की बेटी को लाए वापस, दोषी को करें गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 06:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उनके दरबार में यमुनानगर से आई एक वृद्ध महिला संतोष कौर की पीड़ा सुन कर यमुनानगर हुड्डा पुलिस चौकी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर वेद पाल को आदेश दिए कि ऑस्ट्रेलिया में उनके दामाद राजेंद्र सिंह आनंद की गिरफ्तारी के लिए वह भारत स्थित ऑस्ट्रेलिया के दूतावास से संपर्क करें तथा उनके सहयोग से इसे ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार कर कर लाए।

PunjabKesari

संतोष कौर नामक यमुना नगर वासी महिला अनिल विज के निवास पर उनके दरबार में पेश हुई तथा इस महिला ने बताया कि उनकी बेटी कमलप्रीत कौर की शादी राजेंद्र सिंह आनंद वासी नैनीताल से हुई थी। राजेंद्र सिंह आनंद ऑस्ट्रेलिया में रहता है। राजेंद्र सिंह इस वृद्ध महिला की पुत्री को ऑस्ट्रेलिया ले गया तथा वहां जाकर जबरी तलाक करा लिया। महिला का कहना है कि राजेंद्र सिंह आनंद के खिलाफ यमुनानगर हुड्डा पुलिस चौकी में मुकदमा नंबर 62 लगभग 13 माह पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर ही दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की और ना ही ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उनके दामाद की धरपकड़ की कोशिश की।                       

इस महिला का आरोप है कि उनकी पुत्री कमलप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया में उनके दामाद राजेंद्र सिंह आनंद ने बंधक बनाकर रखा हुआ है तथा उसका पासपोर्ट भी अपने पास कब्जे में ले रखा है। इस महिला का कहना है कि उसकी बेटी से बात हुए मुद्दत हो चुकी है। क्योंकि उन्हें यही नहीं पता कि उनकी बेटी वहां किस हाल में है और कहां रह रही है। वृद्ध महिला ने अनिल विज के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा ऑस्ट्रेलिया में उनका दामाद राजेंद्र सिंह आनंद उनकी बेटी कमलप्रीत कौर से जब भी तलाक लेने के बाद उसका उत्पीड़न व शोषण कर रहा है। इस महिला ने गुहार लगाई कि पुलिस इस मामले में उसकी बेटी वहां से बरामद कर कर उसे दे तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

इस वृद्ध महिला संतोष कौर ने अनिल विज के समक्ष अपनी फरियाद रखते हुए कहा कि अगर हरियाणा पुलिस प्रॉपर काम करती तथा दवाब बनाती तो पिछले 13 माह में उनकी बेटी सकुशल घर लौट चुकी होती। वृद्ध महिला का आरोप है कि पुलिस ने आज तक किसी भी तरह का कोई सहयोग मुकदमा दर्ज करने के बाद भी नहीं किया है। यह मुकदमा भी तब दर्ज हुआ था जब यह महिला गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में 13 माह पहले पेश हुई थी। इस महिला का यह कहना है कि उनके दामाद राजेंद्र सिंह आनंद उनकी बेटी से शादी करने से पहले भी एक महिला से शादी कर कर तलाक ले चुका है जिससे उसके तीन बच्चे हैं।

अनिल विज इस महिला की पीड़ा को सुनकर काफी भावुक हुए तथा उन्होंने तुरंत अपने पी ए को यमुनानगर हुड्डा क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर वेदपाल को फोन मिलाने के लिए कहा। सब इंस्पेक्टर को अनिल विज ने आदेश दिए कि इस मामले में वह तुरंत कार्रवाई करें। जब सब इंस्पेक्टर कार्यवाही ना करने के कारण बता रहा था तथा दोषी के आस्ट्रेलिया में होने की बात कह रहा था तब अनिल विज ने कड़े तेवर दिखाते हुए उसे कहा कि भारत तथा आस्ट्रेलिया में एक दूसरे के आरोपी को लाने के लिए संधि है। पुलिस तुरंत भारत में स्थित ऑस्ट्रेलिया के राजदूत से संपर्क करें तथा लिखित रूप से अपनी जानकारी दें तथा महिला की पुत्री कमल प्रीत कौर को सकुशल ऑस्ट्रेलिया से भारत लाए तथा दोषी राजेंद्र सिंह आनंद को भारत ला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

महिला के द्वारा बताई जानकारी के अनुसार इसकी पुत्री कमलप्रीत कौर की शादी राजेंद्र सिंह आनंद से हुई थी। भारत के अंदर हुई शादी में इन दोनों को कोई भी तलाक किसी वेद हालत में नहीं हुआ है। अनिल विज ने जांच अधिकारी को कहा कि भारतीय कानूनों के तहत जो प्रावधान बनते हैं वह अपना कर इस वृद्ध महिला को उसकी बेटी ऑस्ट्रेलिया से दी जाए तथा दोषी राजेंद्र सिंह आनंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अनिल विज के घर पर आज जनता दरबार में लगभग 193 आवेदक पेश हुए। इन 193 आवेदकों में से 26 लोगों के लिए अनिल विज ने व्यक्तिगत रूप से संबंधित अधिकारियों को फोन पर दिशा निर्देश दिए जबकि 2 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के पुलिस को आदेश हरियाणा के अलग-अलग जिलों में दिए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static