पंजाब सरकार पर विज का तंज, इनके तो दूध के दांत नहीं टूटे और ये बातें चंडीगढ़ की कर रहे हैं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 01:37 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): पंजाब सरकार के चंडीगढ़ पर अपना हक बताने का प्रस्ताव पास होने के बाद हरियाणा और पंजाब में लगातार बयानों का दौर चल रहा है।है। इस संबंध में हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने शरारतपूर्ण ये प्रस्ताव रखा है। विज ने कहा कि पंजाब के हालात श्री लंका जैसे होने वाले हैं। पंजाब सरकार ने ध्यान भटकाने के लिए इन मुद्दों को छेड़ा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये चार दिन की पार्टी, शिशुकाल की है। इनके तो अभी दूध के दांत नहीं टूटे और ये बातें चंडीगढ़ की कर रहे हैं।

विज ने कहा कि क्या ऐसे ही चंडीगढ पंजाब को दे दिया जाएग। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने भी सरकार का साथ देने के लिए आगे आए हैं, ये अच्छी बात है।  आज हम पंजाब से बड़े नजर आ रहे हैं, पंजाब से ज्यादा हमारी अर्थव्यवस्था है। अंगद का कदम रख दिया गया है, अब हम नहीं डिगेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static