दो महिलाओं को पुलिस के सामने पिटाई करने का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 04:38 PM (IST)

पलवल(दिनेश): पलवल के गांव लोहिना में पुलिस के सामने दो महिलाओं का पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपियों ने महिलाओं को खेतों और सड़क पर बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने मोके पर पहुंचकर महिलाओं को बचाया। दोनों महिलाओं के पूरे शरीर पर चोटों के निशान और महिलाओं ने पुलिस को दिखाए। आरोप है कि महिलाओं को दहेज नहीं लाने पर पिटाई की गई। आरोपियों ने महिलाओं को 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा खाने-पीने से भी वंचित रखा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, जिला नूंह के गांव आलदोका निवासी कमलेश पुत्री नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता ने 2009 में उसकी शादी होडल के गांव लोहिना निवासी संजय के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी तो ससुराल वालों को समझाया गया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।उसके पति संजय, जेठ राजीव जो कि हरियाणा पुलिस में कार्यऱत है, ससुर रणसिंह व सास सुकन देवी ने मिलकर खेतों में बंधक बनाकर जमकर उनके साथ मारपीट की।

ससुर ने उसके साथ छेडख़ानी की और उसे बंदूक से गोली मारने की बात कही। इन सभी ने उसे पूरी रात कमरे में बंद करके रखा और मारपीट करते रहे। सुबह जैसे तैसे उसे बाहर आने दिया तो उसने अपनी छोटी बहन का फोन लेकर महिला हेल्प लाईन 1091 पर कॉल कर दी। जब उनको पुलिस के पास फोन करने की बात पता चल गई तो उन्होंने उसके साथ फिर मारपीट की।

 कुछ देर बाद पुलिस उसके घर पहुंच गई तो पुलिस ने उसे बचाने के लिए पुलिस गाड़ी में बैठा लिया। तभी जेठ ने अपनी गाड़ी से पुलिस जिप्सी में टक्कर मार दी और उसे पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की, ताकि वह पुलिस को कुछ बता ना सके और सभी ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस से दोनों महिलाओं को छुड़ाकर सड़क पर डालकर जमकर मारपीट की। पुलिस ने महिलाओं के दोनों पतियों और ससुर, सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static