Haryana Weather: कभी खिल रही धूप तो कभी ठंड, जानें हरियाणा में कब बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 11:44 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आए दिन मौसम करवट ले रहा है। जहाँ प्रदेश में दिन में धूप खिल रही है तो वहीं रात को ठंडी हवाएं चलने से हरियाणावासियों को ठंडक महसूस हो रही है। उत्तर- पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसमें हल्के बदलाव की संभावना है। 

बता दें कि बीते कल राज्य के 11 शहरों हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई, जहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया। 

वहीं कुछ दिन पहले हरियाणा में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई थी जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। भारी बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की पकी-पकाई फसल को नष्ट कर दिया है। ओलावृष्टि व तेज हवा ने सरसों व गेहूं की फसल बिछा दी है। ऐसे में किसान पक्की-पकाई फसल को बचाने के लिए चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि उनकी फसल खुले आसमान के नीचे खेतों में खड़ी हुई है। ओलावृष्टि व बरसात ने एक बार फिर किसानों के अरमान धो डाले।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static