चुनावी चर्चा: बरोदा में चाहे कांग्रेस जीते या भाजपा, इतिहास जरूर रचा जाएगा!

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 08:29 PM (IST)

गोहाना (डेस्क): हरियाणा की बरोदा विधानसभा पर बीते 3 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना कल की जाएगी, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि बरोदा का अगला बादशाह यानि विधायक कौन होगा? कल मंगलवार का दिन किस पार्टी के लिए मंगल होने वाला है यह तो कल ही पता चलेगा, लेकिन बरोदा विधानसभा पर होने वाला यह उपचुनाव इस बार एक इतिहास जरूर रचने वाला है, फिर चाहे जीत कांग्रेस की हो या भाजपा की। हम यहां भाजपा और कांग्रेस की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि बरोदा उपचुनाव असली लड़ाई इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच है।

बरोदा रचेगा इतिहास
इतिहास रचे जाने का तथ्य इस प्रकार है कि इस सीट पर जीत चाहे कांग्रेस जीते या भाजपा इतिहास रचा जाना तय है। अगर बरोदा में कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो यह कांग्रेस द्वारा रचा गया इतिहास होगा कि इस सीट पर कांग्रेस लगातार 4 बार जीत दर्ज कर रही होगी। वहीं अगर भाजपा ने जीत दर्ज की तो यह भाजपा द्वारा रचा गया इतिहास होगा कि भाजपा ने यहां पहली बार कमल खिलाया हो। बता दें कि भाजपा ने बरोदा में कभी भी जीत दर्ज नहीं की है।
 


बरोदा विधानसभा के अबतक के विधायक
 

चुनाव विधायक पार्टी
1967 राम धारी कांग्रेस
1968 श्याम चंद विशाल हरियाणा पार्टी
1972 श्याम चंद कांग्रेस
1977 भले राम जनता पार्टी
1982 भलेराम लोकदल
1987 किरपा राम लोकदल
1991 रमेश कुमार खटक जनता पार्टी
1996 रमेश कुमार खटक समता पार्टी
2000 रमेश कुमार खटक इंडियन नेशनल लोकदल
2005 रामफल इंडियन नेशनल लोकदल 
2009 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2014 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस
2019 श्री कृष्ण हुड्डा कांग्रेस 


बरोदा उपचुनाव का विजेता पहली बार जाएगा विधानसभा
बरोदा उपचुनाव पर पूरे हरियाणा के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। बरोदा के रण में 14 कैंडिडेट मैदान में उतरे हुए थे, अब कल मतदान के परिणाम आने के बाद देखना ये होगा कि बरोदा की कुर्सी पर कौन बैठने वाला है। इस उपचुनाव में दिलचस्प बात यह है कि इस बार बरोदा की जनता जिसे अपना विधायक बनाएगी, वह विधानसभा में पहली बार जाएगा, क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू, इनेलो के उम्मीदवार जोगेन्द्र मलिक व एलएसपी के उम्मीदवार राजकुमार सैनी सहित अन्य उम्मीदवार विधायकी की दौड़ में नए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static