पत्नी ने शराब पीने से टोका, तो पति ने दे दी जान...दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 09:16 AM (IST)
फरीदाबाद: शहर के संजय कॉलोनी (याद राम कॉलोनी) इलाके में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले 40 वर्षीय विशाल ने अपनी पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर गुस्से में आकर गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुजेसर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बीके (BK) अस्पताल भिजवा दिया है।
बेरोजगारी और मानसिक तनाव बना वजह
मृतक की पत्नी संयोगिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विशाल पिछले करीब आठ महीनों से बेरोजगार चल रहा था। नौकरी छूटने के कारण वह गहरे मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था और धीरे-धीरे उसे अत्यधिक शराब पीने की लत लग गई थी। इस लत के कारण घर में अक्सर कलह और कहासुनी होती रहती थी।
अकेले दम पर घर चला रही थी पत्नी
पति के बेरोजगार होने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह डगमगा गई थी। घर चलाने और अपने दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की परवरिश के लिए संयोगिता एक निजी स्कूल में बच्चों को ट्यूशन और शिक्षा देकर जैसे-तैसे खर्च उठा रही थी।
बुधवार से लापता था युवक
संयोगिता के अनुसार, बुधवार को विशाल अत्यधिक शराब पी रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब संयोगिता ने उसे सख्ती से रोकना चाहा, तो वह गुस्से में आपा खो बैठा और घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को मुजेसर थाना पुलिस को सरूरपुर और मादलपुर गांवों के बीच बहने वाली गुरुग्राम नहर में एक शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और मृतक