वर्ल्ड जूनियर वुशू चैंपियनशिप में रजत जीतने के बाद खिलाड़ी का जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 04:43 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़):  बहादुरगढ के खिलाड़ी रोहित डागर ने वर्ल्ड जूनियर वुशू चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जीतकर लौटे रोहित का बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में रोहित का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। 

अस्पातल के निदेशक डाक्टर मनीष शर्मा ने विजेता खिलाड़ी को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। उसने वुशू के सेनसाउ वर्ग के 80 किलो भार वर्ग में भारत की झोली में रजत पदक डाला है। रोहित का ये पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। इससे पहले रोहित ने इसी साल जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। रोहित डागर की प्रतिभा को देखते हुए वुशू एसोसिएशन ने उसे दूसरे खिलाड़ियों के साथ चीन में 10 दिन की ट्रेनिंग के लिए भी भेजा था। 

वही से रोहित ब्राजील में 7वीं वर्ल्ड जूनियर वुशू चैंपियनशिप में भाग लेने गया था।  उसने पिछले साल स्कूल नेशनल में भी गोल्ड मैडल जीता था। वह नेशनल प्रतियोगिताओं में अब तक 16 मैडल हासिल कर चुका है।  उसका कहना है कि वो लगातार देश का नाम रोशन करता रहेगा और अगली बार रजत पदक की जगह स्वर्ण पदक हासिल करेगा। 

रोहित की उपलब्धि से उसका परिवार और शहरवशियों में खुशी का माहौल है।  वह खरखोदा के प्रताप स्कूल में पढ़ता है और वंही पर वुशू की ट्रेनिग भी हासिल की है।  उसने पहले 70 किलो भार वर्ग में खेलना शुरू किया था। उसके बाद 75 किलो और अब 80 किलो भार वर्ग में खेलता है। रोहित डागर ने 70 से लेकर 80 किलो भार वर्ग के सफर में हर भार वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया है।
 


 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static