3.22 ग्राम स्मैक के साथ दिल्ली कैंप से महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 11:24 AM (IST)

सोनीपत : शहर में नशे गोरखधंधे में महिलाएं भी शामिल है। दिल्ली कैंप से सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस ने एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 3.22 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली कैंप में बैंक वाली  गली में महिला स्मैक लेकर गुजर रही है। महिला जब गली से जा रही थी तो एस.आई. रमेश की टीम में शामिल मुख्य सिपाही ऊषा ने उसे पकड़ लिया। डी.एस.पी. मुख्यालय विरेंद्र सिंह को बुलाकर जब महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से सफेद रुमाल में पॉलिथिन में रखी स्मैक मिली जिसका वजन 3.22 ग्राम मिला। उसने अपनी पहचान दिल्ली कैंप की प्रकाशी के रुप में दी। महिला ने बताया कि वह स्मैक दिल्ली के व्यक्ति से खरीदकर यहां बेचती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static