Haryana: गाय को रोटी डालने पर महिला को पीटा, बस इतनी बात पर भड़का परिवार
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 05:45 PM (IST)
अंबाला : प्रेम नगर में प्लॉट के आगे गाय को रोटी डालने पर एक परिवार के लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल प्रेम नगर निवासी कांता रानी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर अश्वनी, कुनाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घायल कांता रानी ने बताया कि 18 नवंबर को वह अपने घर पर थी, तभी मकान से एक बुजुर्ग गाय को रोटी देने के लिए गए थे। सरकारी प्लॉट के सामने रोटी रख रहे थे कि आरोपी अश्वनी ने अपना प्लॉट बताकर बुजुर्ग जोगिंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह मौके पर पहुंची तो अश्वनी की पत्नी ने बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया, इसके साथ ही कुनाल और अश्वनी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने खुद के साथ गलत हरकत होने व मोबाइल चुराने के भी आरोप लगाए।