Haryana: रोहतक में टुकड़ों में मिली लाश, केमिकल से भी जलाया...हत्या के बाद रेलवे लाइन पर फेंका

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 08:12 AM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप सहम उठेंगे। यहां अर्ध जले शरीर के टुकड़े मिले हैं। बता दें कि पीजीआई रोहतक फोर्थ क्लास के क्वाटर के पीछे रोहतक से दिल्ली रेलवे लाइन पर देर शाम को पुलिस को अर्ध जले शरीर के टुकड़े मिले है। किसी ने हत्या कर यहां पर हाथ और शरीर के कुछ अंग फेंके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्ध जले टुकड़ों को कब्जे में ले लिया है। 

बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाले बच्चों ने सबसे पहले यह अर्ध जले मानव अंग देखे, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। GRP पुलिस ने बताया कि अभी इसकी जांच कर रहे है। ऐसा प्रतीत हो रहा कि यह किसी महिला के अर्ध जले अंग है। कोई केमिकल डाल कर इन अंगों को यहां जलाया गया है। पुलिस को हाथ और पेट के कुछ अंग मौके से मिले है। यहां किसी प्रकार की राख या जली हुई लकड़ी नहीं मिली है। पुलिस आगामी कार्यवाही में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static