महिला को शादी का झांसा देकर बुलाया होटल, फिर की घिनौनी हरकत...मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2024 - 05:02 PM (IST)

रेवाड़ी:  महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। पति से उसका तलाक हो चुका है। करीब डेढ़ साल पहले कोर्स करने के दौरान उसकी मुलाकात बंगलूरू में जिला चरखी दादरी के रहने वाले दीपक से हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई, उसके बाद फोन पर बात होने लगी।

महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 24 दिसंबर 2023 को दीपक उसे अपनी गाड़ी में लेकर भिवाड़ी के एक होटल में गया। उसके साथ उसका दोस्त रोहित भी था। दीपक ने बताया था कि उसके परिजनों को शादी की बात करनी है। शादी के लिए सहमति दी है। झांसे में आकर वह उसके साथ होटल में चली गई। उसे लगा कि वह कोर्ट मैरिज करेगा। आरोप है कि दीपक ने उसे शराब पिलाने की कोशिश की। जब मना किया तो उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दीपक और रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, मगर महिला का कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महिला ने अपनी और बेटी की जान को खतरा बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static