हिसार में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शौचालय में मिला शव, जेवर भी हुई चोरी

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 05:23 PM (IST)

हिसार: हरियाणा के हिसार के गंगवा गांव में 48 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उसकी लाश शौचालय में मिली। महिला के नाक और कान से गहने भी चोरी हो चुकी थी। साथ ही उसके गले पर चोट के निशान भी मिले है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

महिला का कोई औलाद नहीं है

महिला के पति संतलाल ने बताया कि वह गंगवा का रहने वाला है। उसका कोई औलाद नहीं है। रात के समय उसकी पत्नी शौचालय में गई हुई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। सुबह जब वह शौचालय में पहुंचा तो वह मृत अवस्था में पाई गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले है।

कान,नाक और पैर से जेवर गायब मिले

उसके कानों से सोने के 15 ग्राम के टॉप्स, गले में सोने की 2 ताबीज व पैरों में पहनी हुई 12 तोला चांदी की पाजेब छिन लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

      (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static