करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 08:44 AM (IST)

करनाल: गांव बैड़साल में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार 28 वर्षी सीमा की शादी बैड़साल निवासी राजू से हुई थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले सीमा को दहेज के लिए पेरशान करते थे। इसी के चलते सीमा की करंट लगा कर हत्या की गई।

विवाहिता के ससुर ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। सीमा कल दोपहर को रूम हीटर पर रोटी सेक रही थी, तभी उसके साथ यह हादसा हुआ। जब मजदूरी से वापस आए तो सीमा हीटर के ऊपर प?ी थी। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static