महिला से दोस्ती कर युवक ने किया रेप, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 09:03 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की रहने वाली 50 वर्षीय महिला वर्तमान में गुरुग्राम में रहती हैं और यहीं सड़क किनारे चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला आरोपी रोजाना महिला के ठेले पर चाय पीने आता था। इसी दौरान उसकी महिला से जान-पहचान हो गई थी।

 

आरोप है कि 24 अगस्त 2026 को आरोपी ने महिला को अकेला पाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत सुशांत लोक थाना पुलिस से संपर्क किया और आपबीती बताई। सुशांत लोक थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static