युवती से दोस्ती कर रेप, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 12:03 PM (IST)
गुड़गांव,(ब्यूरो): एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 351(2) व 69 के तहत मंगलवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर के रहने वाले देवांश से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने मार्च 2025 में सेक्टर-45 गुरुग्राम में उसके साथ शादी करने का झूठा वादा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।